Duleep Trophy 2024 Live Score Streaming Online, Team A vs Team B Live Telecast Channel in India: भारत का घरेलू सत्र गुरुवार, 5 सितंबर को दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होने वाला है। पिछले सीजन के विपरीत दलीप ट्रॉफी 2024-25 में कई और लोगों का ध्यान आकर्षित होगा, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नाम प्रीमियर रेड-बॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए तैयार हैं। इसका पहला मैच शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली इंडिया टीम ए और अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) की कप्तानी वाली इंडिया टीम बी के बीच खेला जाएगा।
दलीप ट्रॉफी लाइव स्ट्रीमिंग
इंडिया ए और इंडिया बी का स्क्वॉड (Team India A and India B Squad)
टीम इंडिया ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विद्वाथ कवरप्पा, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत।
टीम इंडिया बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर)।
दलीप ट्रॉफी इंडिया ए बनाम इंडिया बी मैच कब शुरू होगा? (Duleep Trophy 2024 India A vs B Time)
दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए बनाम इंडिया बी के बीच मैच 5 सितंबर 2024 को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।
दलीप ट्रॉफी इंडिया ए बनाम इंडिया बी मैच कहां खेला जाएगा? (Duleep Trophy 2024 India A vs B Venue)
दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए बनाम इंडिया बी के बीच मैच का आयोजन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा।
दलीप ट्रॉफी 2024 इंडिया ए बनाम इंडिया बी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Duleep Trohpy 2024 Live Streaming)
दलीप ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट को जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
दलीप ट्रॉफी 2024 इंडिया ए बनाम इंडिया बी मैच को टीवी पर कहां देखें? (Duleep Trophy 2024 Live Telecast)
दलीप ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा।
