Duleep Trophy: घरेलू क्रिकेट के स्टार का नहीं चला बल्ला, मावी ने दिया वेस्ट जोन को तगड़ा झटका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 5, 2023, 12:31 PM IST

Duleep Trophy 2023, West Zone vs Central Zone: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन का सामना वेस्ट जोन से हुआ। अलूर में खेले जा रहे मुकाबले में वेस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में वेस्ट जोन के धुरंधरों का बल्ला पूरी तरह शांत रहा।

Duleep Trophy 2023, West Zone vs Central Zone: अलूर में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में धुरंधरों का बल्ला शांत दिखा। इंटरनेशनल स्तर पर धमाकेदार पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ के अलावा 360 डिग्री शॉट के माहिर सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान का भी बल्ला नहीं चला। दोनों खिलाड़ियों को सेंट्रल जोन के स्टार गेंदबाज शिवम मावी ने आउट किया। वेस्ट जोन की ओर से खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर कुमार और हेट पटेल क्रीज पर टिके हुए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट जोन ने लंच ब्रेक तक 31 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं।

Sarfaraz Khan, Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव। (फोटो- सूर्यकुमार यादव के ट्विटर से)

सूर्या और सरफराज का बल्ला रहा शांत

सेंट्रल जोन के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्या ने 13 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनको शिवम मावी ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, सरफराज की बात करें तो उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए।

End of Feed