DPL 2025: सुयश शर्मा ने की दमदार गेंदबाजी, दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली को 82 रनों से हराया

DPL 2025: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली 6 को दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 (डीपीएल) के छठे मैच में 82 रन से करारी शिकस्त दी।यह इस सीजन आउट दिल्ली वॉरियर्स की पहली जीत रही, जिसके साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। टीम को सीजन के शुरुआती मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स के हाथों 40 रन से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, सीजन का अपना पहला मैच गंवाकर पुरानी दिल्ली 6 प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के छठे मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुरानी दिल्ली 6 को 82 रन से करारी शिकस्त दी। यह इस सीजन में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की पहली जीत रही, जबकि पुरानी दिल्ली 6 को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

Suyash sharma dpl

सुयश शर्मा (फोटो- DPLINSTAGRAM)

पॉइंट्स टेबल में आउटर दिल्ली तीसरे स्थान पर

इस जीत के साथ आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। इससे पहले उन्हें न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ सीजन के पहले मैच में 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, पुरानी दिल्ली 6 दो मुकाबलों में दो हार के साथ सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है।

End of Feed