75 साल का इंतजार और उपहार में दी गयी कैप करोड़ों में बिकी, क्या है पूरा कहानी

सोमवार डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप की धूम रही। 75 साल के इंतजार का फल कितना मीठा हो सकता है यह कोई श्रीरंगा वासुदेव सोहोनी की फैमिली से पूछे, जिन्हें कभी क्रिकेट के डॉन ने एक कैप गिफ्ट की थी जो आज करोड़ों में बिकी है।

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन द्वारा 1947-48 में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान पहनी गई ‘बैगी ग्रीन’ कैप सोमवार को यहां नीलामी में 4.60 लाख डॉलर में बिकी। ब्रैडमैन ने यह कैप उस श्रृंखला के दौरान भारतीय खिलाड़ी श्रीरंगा वासुदेव सोहोनी को भेंट की थी। सोहोनी के परिवार ने इसे पिछले 75 वर्षों तक सहेज कर रखा था और इसे कभी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया गया। ‘लॉयड्स ऑक्शंस’ द्वारा बेची गई इस बैगी ग्रीन पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का ‘कोट ऑफ आर्म्स’ बना है और उसके नीचे ‘1947-48’ कढ़ा हुआ है। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला 1947-48 ब्रैडमैन की आखिरी घरेलू टेस्ट श्रृंखला थी। इसके बाद उन्होंने 1948 में 99.94 के औसत के साथ क्रिकेट से संन्यास लिया।

Bradman Baggy Green cap

ब्रैडमैन बैगी ग्रीन कैप

उन्हें खेल के इतिहास का महानतम बल्लेबाज माना जाता है। भारत ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में इस यह श्रृंखला के लिए अपना पहला टेस्ट दौरा किया था।

End of Feed