'ऑपरेशन सिंदूर' के चलते धर्मशाला हवाई अड्डा बंद, क्या हो पाएंगे ये IPL मैच?

Dharamsala Airport Closed Before PBKS vs DC IPL 2025 Match: धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम आईपीएल मुकाबला खेला जाना है। आईपीएल 2025 के इस मैच से ठीक पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' (पाकिस्तान पर भारत का हमला) के चलते धर्मशाला हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। ऐसे में कैसे हो पाएंगे वहां पर आईपीएल मुकाबले। यहां जानिए सारी जानकारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑपरेशन सिंदूर के चलते धर्मशाला हवाई अड्डा बंद
  • कैसे होगा पंजाब और दिल्ली का आईपीएल मैच
  • उसके बाद मुंबई और पंजाब के बीच होना है मुकाबला

Dharamsala Airport Closed Before PBKS vs DC IPL Match: पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के बाद धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद होने के कारण आईपीएल टीमों की यात्रा का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है जिन्हें वहां खेलना है। धर्मशाला में बृहस्पतिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच होना है। इसके बाद 11 मई को पंजाब और मुंबई इंडियंस का मैच वहां खेला जाना है।

Operation Sindoor, Dharamsala Airport Closed Before PBKS vs DC IPL Match

धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम (Instagram)

धर्मशाला पंजाब किंग्स टीम का दूसरा घरेलू मैदान है। पंजाब टीम को यात्रा संबंधी फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वे इस सप्ताह के अंत तक वहीं रहेंगे। दिल्ली को देखना होगा कि उसके खिलाड़ी वापस कैसे आयेंगे जिन्हें रविवार को अरूण जेटली स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस से खेलना है।

End of Feed