Major League Cricket: बेबी एबी डिविलिसर्य ने खेली तूफानी पारी, 140 की स्ट्राइक रेट बनाए रन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 28, 2023, 11:09 AM IST

Major League Cricket: एमआई न्यूयॉर्क टीम ने मेजर लीग क्रिकेट के एलिमिनेटर मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम को 16 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है। इस मुकाबले में बेबी एबी डिविलियर्स का जमकर बल्ला चला।

Major League Cricket: आईपीएल में पांच खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम एमआई न्यूयॉर्क भी मेजर लीग क्रिकेट में खिताब के दौर में शामिल है। लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क टीम ने शानदार प्रदर्शन कर वॉशिंगटन फ्रीडम को रोमांचक मुकाबले में 16 रन से हराया और क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। इस मुकाबले में टीम के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का जमकर बल्ला चला। उन्होंने 139.02 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।

Dewald Brevis

डेवाल्ड ब्रेविस। (फोटो- एमआई न्यूयॉर्क के ट्विटर से)

तीन मैच में पहला अर्धशतक

दक्षिण अफ्रीका के 20 साल के डेवाल्ड ब्रेविस का वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ जमकर बल्ला चला। उन्होंने सबसे ज्यादा 57 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इसके साथ वे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुके गए। यह उनका लीग में तीन मैचों में पहला अर्धशतक है। इससे पहले डेवाल्ड ब्रेविस ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ 15 रन पर और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ 32 रन पर आउट हो गए थे।

End of Feed