क्रिकेट

PAK vs SA: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में क्यों नहीं खेल रहे हैं ब्रेविस? जानें वजह

Dewald Brevis Injury: पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले ही द.अफ्रीका की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। दरअसल विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। ब्रेविस सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे।

Dewald Brevis AP

डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो- AP)

Dewald Brevis Injury: पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार से शुरू हुई तीन एकदिवसीय (वनडे) मैचों की सीरीज से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के विस्फोटक युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस इंजरी की वजह से पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ब्रेविस को भविष्य के बड़े स्टार के रूप में देखा जाता है और उनका बाहर होना टीम के लिए चिंता का विषय है।

कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव बनी वजह

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर ब्रेविस के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया, "डेवाल्ड ब्रेविस कंधे की मांसपेशियों में हल्के खिंचाव (Strain) के कारण पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी।"

बोर्ड ने यह भी जानकारी दी कि ब्रेविस अब भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पाकिस्तान में ही पुरुष मेडिकल टीम के साथ रिहैबिलिटेशन करेंगे। वनडे सीरीज के लिए उनके विकल्प की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

ब्रेविस का वनडे और टी20 प्रदर्शन

डेवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कराया जा चुका है।अपने 6 वनडे मैचों की 6 पारियों में ब्रेविस ने 159.42 की स्ट्राइक रेट और 22.00 की औसत से 110 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 49 है। वहीं टी20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन उनकी क्षमता की बेहतर झलक पेश करता है। 15 टी20 मैचों में, वह 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 400 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी नाबाद 125 रन की पारी इस फॉर्मेट की सर्वश्रेष्ठ पारी है। इसके अलावा 4 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 2 अर्धशतकों की मदद से ब्रेविस ने 138 रन बनाए हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma Author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article