क्रिकेट

डेवॉन कॉन्वे ने चुनी CSK की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन, फाफ डुप्लेसी और मिस्टर आईपीएल भी शामिल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 4, 2023, 07:01 AM IST

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने अपनी टीम के ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया है। कॉन्वे की इस टीम में 3 गेंदबाज और 3 ऑलराउंडर के अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले ही आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं।

Image

डेवॉन कॉन्वे (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • डेवॉन कॉन्वे ने चुनी सीएसके की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन
  • रुतुराज और डुप्लेसी को चुना बतौर ओपनिंग जोड़ी
  • टीम में 3 तेज गेंदबाजों को दी जगह

आईपीएल 2023 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने सीएसके की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। कॉन्वे आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई की तरफ से सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 16 मैच की 15 पारी में 51.69 की बेहतरीन औसत और 139.70 की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए थे। वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप थ्री में थे। पहले और दूसरे नंबर पर क्रमश: शुभमन गिल और फाफ डुप्लेसी थे।

डेवॉन कॉन्वे की ऑल टाइम CSK प्लेइंग इलेवन

डेवॉन कॉन्वे ने अपनी टीम सीएसके के ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके में कॉन्वे ने 3 तेज गेंदबाज, 2 स्पिन गेंदबाज को जगह दी है। उन्होंने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर फाफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ को चुना है।

कॉन्वे की CSK की प्लेइंग इलेवन

  1. रुतुराज गायकवाड़
  2. फाफ डु प्लेसिस
  3. सुरेश रैना
  4. अंबाती रायडू
  5. बेन स्टोक्स
  6. मोईन अली
  7. रवींद्र जडेजा
  8. एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)
  9. एल्बी मोर्कल
  10. दीपक चाहर
  11. लक्ष्मीपती बालाजी
कॉन्वे द्वारा चुनी गई ऑल टाइम सीएसके टीम की बात करें तो इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है या फिर अपनी टीम बदल ली। फाफ डुप्लेसी अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं, जबकि सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एल्बी मॉर्कल और लक्ष्मीपती बालाजी संन्यास ले चुके हैं। कप्तान एमएस धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं इस पर भी सस्पेंस बरकरार है। कॉन्वे की प्लेइंग इलेवन में रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा और मोईन अली ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगले कुछ साल तक सीएसके की टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं।

5 बार खिताब जीत चुकी है CSK

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस को हराकर 5वीं बार इस खिताब पर कब्जा किया था और सबसे सफल टीम के रुप में मुंबई इंडियंस की बराबरी की थी। चेन्नई और मुंबई के पास ही आईपीएल के 5 खिताब हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article