IND vs SL: देवदत्त ने अभ्यास मैच में ताबड़तोड़ शतक लगाया, फिर 2 शब्दों में श्रीलंका और भारतीय टीम प्रबंधन को एक साथ दे दिया संदेश

IND vs SL, Devdutt Padikkal Two Word Message: श्रीलंका एकादश और टीम इंडिया के बीच खेले गए अभ्यास मैच में देवदत्त पडीक्कल ने धमाकेदार शतकीय पारी को अंजाम दिया, जिसके साथ ही ना सिर्फ उन्होंने टेस्ट सीरीज के लिए प्लेइंग-11 में अपना दावा मजबूत किया बल्कि विरोधी टीम सहित इशारों में अपने टीम प्रबंधन को भी सोशल मीडिया पोस्ट पर सिर्फ दो शब्द लिखकर संदेश दे दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026
  • अभ्यास मैच में देवदत्त पडिक्कल का जोरदार शतक
  • शतकीय पारी के बाद देवदत्त ने लिखे दो दिलचस्प शब्द

India vs Sri Lanka: भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच में नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और शतक जड़ा। साई सुदर्शन की गैर-मौजूदगी में नंबर तीन पर बैटिंग करने वाले पडिक्कल ने 164 गेंदों पर नाबाद 142 रन बनाए। उनके शतक की बदौलत भारत ने 357 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। शतक के बाद पडिक्कल बहुत खुश थे और उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो शब्दों का दिलचस्प संदेश लिखा। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ना सिर्फ इशारों में भारतीय टीम प्रबंधन को संदेश दिया है, बल्कि विरोधी टीम को भी चेतावनी दे दी है।

Devdutt Padikkal post two word message after scoring hundred in warm up game in sri lanka

देवदत्त पडिक्कल (Instagram/Devpadikkal19)

अपनी इस शतकीय पारी के बाद देवदत्त पडीक्कल ने लिखा, "वार्म-अप हो गया है।" पडिक्कल का यह पोस्ट टीम मैनेजमेंट के लिए एक सीधा मैसेज था कि वह टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हैं। जबकि, विरोधी श्रीलंकाई टीम के लिए संदेश था कि अगर वो प्लेइंग-11 में शामिल हुए तो उनके गेंदबाजों की खैर नहीं।

End of Feed