दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच ने सनराइजर्स हैदराबाद को बताया 'मालगाड़ी', बोले हम तैयार हैं

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2024, 02:37 PM IST

IPL 2024, DC vs SRH Match: लगातार दो मैचों में शानदार जीत के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स अपने असली घर यानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा सीजन का पहला मैच खेलने जा रही है। उनके सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम। इस मैच से पहले जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने हैदराबाद की टीम को मालगाड़ी बताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में होने वाला है एक और खास मैच
  • अपने घर में दिल्ली खेलेगी हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच
  • मैच से पहले दिल्ली के बॉलिंग कोच ने सनराइजर्स को कहा मालगाड़ी

IPL 2024, DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स (James Hopes) ने कहा कि शुरूआती झटकों से उबरने के बाद अब उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद जैसी ‘मालगाड़ी’ के खिलाफ अगले मैच की तैयारी में जुटी है। दिल्ली ने गुजरात टाइटंस को बुधवार को खेले गए मैच में 89 रन पर समेटने के बाद छह विकेट से जीत दर्ज की । अब दिल्ली को लगातार तीन मैच अपने मैदान अरूण जेटली स्टेडियम पर खेलने हैं।

DC vs SRH, Delhi Capitals Bowling Coach James Hopes On Sunrisers Hyderabad

जेम्स होप्स (DC-YouTube)

सनराइजर्स ने आईपीएल में दो बार टूर्नामेंट के इतिहास के सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में तीन विकेट पर 287 रन बनाये। होप्स ने कहा ,‘‘ हम अगले मैच में मालगाड़ी से मुकाबला करने जा रहे हैं जिसका नाम सनराइजर्स हैदराबाद है । हमने उसकी तैयारी शुरू कर दी है । अगर इस सप्ताह अच्छा प्रदर्शन कर सके तो शीर्ष चार में होंगे ।’’ दिल्ली इस समय अंकतालिका में छठे स्थान पर है।

End of Feed