क्रिकेट

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने किया अपने सपोर्ट स्टाफ का ऐलान, भारतीय खिलाड़ी बना नया हेड कोच

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले अपनी टीम के नए सपोर्ट स्टाफ के नाम का ऐलान कर दिया है। हेमांग बदानी को टीम को नया हेड कोच और वेणु गोपाल राव को क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है।

Image

वेणुगोपाल राव और हेमांग बदानी( साभार Delhi Capitals)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने किया नए हेड कोच के नाम का ऐलान
  • हेमांग बदानी ने ली रिकी पॉन्टिंग की जगह
  • वेणुगोपाल राव बने टीम के नए निदेशक

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले अपने नए सपोर्ट स्टाफ का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वेणु गोपाल राव टीम के डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट होंगे और हेमांग बदानी टीम के नए हेड कोच होंगे। बदानी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पॉन्टिंग की जगह लेंगे।

वेणुगोपाल राव होंगे टीम के नए निदेशक

वेणुगोपाल राव ने भारत के लिए 16 वनडे खेले थे। राव साल 2009 में आईपीएल खिताब जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा थे। राव दिल्ली डेयरडेविल्स (2011-13) के साथ तीन सीजन बतौर प्लेयर खेले। वेणुगोपाल राव दुबई कैपिटल्स टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पहले सत्र में मेंटर और अगले में क्रिकेट के निदेशक के रूप में काम किया

हेमांग बदानी संभालेंगे कोच की जिम्मेदारी

वहीं टीम के हेड कोच बने हेमांग बदानी ने भारत के लिए 4 टेस्ट और 40 वनडे खेले। बदानी आईपीएल में 2021-23 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ फील्डिंग कोच और बैटिंग कोच के तौर पर काम किया। उन्होंने जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी को लगातार दो बार लंका प्रीमियर लीग का खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की। बदानी ने SA20 लीग के पहले सीजन में खिताब जीतने वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के साथ बैटिंग कोच के तौर पर भी काम किया। 47 वर्षीय बदानी दुबई कैपिटल्स टीम के भी हेड कोच थे, जो इस साल ILT20 फाइनल में पहुंची थी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article