DC vs UPW WPL 2025 Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स मैच की पिच रिपोर्ट

DC vs UPW Pitch Report Today Match In Hindi WPL 2025 6th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 में आज (19 February 2025) दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम और यूपी वॉरियर्स क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला होगा। ये सीजन का छठा मुकाबला होगा। मैच वडोदरा में खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक इस सीजन में दो मैचों में 1 मैच जीता है, जबकि यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक मुकाबला खेला है जो उसने गंवा दिया था। आइए जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स-यूपी वॉरियर्स मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला प्रीमियर लीग 2025
  • आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स का मैच
  • वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होगा छठा मुकाबला

Delhi Capitals Women Vs UP Warriorz Women WPL 2025 Pitch Report Today: आज महिला प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम और यूपी वॉरियर्स (DC-W vs UPW-W) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सीजन के इस छठे मैच का आयोजन वडोदरा के ग्राउंड पर होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट से जीता था। जबकि दूसरे मैच में दिल्ली को आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी। वहीं, यूपी वॉरियर्स की टीम ने सीजन में अब तक एक ही मुकाबला खेला है जिसमें उसे गुजरात जायंट्स महिला टीम ने 6 विकेट से शिकस्त दे दी थी। दिल्ली आज जहां अपनी दूसरी जीत के इरादे से मैदान पर होगी, वहीं यूपी वॉरियर्स सीजन में अपना खाता खोलना चाहेगी। आज के मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से होगी। दिल्ली कैपिटल्स टीम की अगुवाई मेग लेनिंग (Meg Lanning) कर रही हैं। वहीं, यूपी वॉरियर्स की कप्तानी भारतीय स्टार दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) करती दिखेंगी।

DC vs UPW Pitch Report WPL 2025 Today Match

दिल्ली कैपिटल्स-यूपी वॉरियर्स आज के मैच की पिच रिपोर्ट

अब तक WPL के इतिहास में हुए पिछले दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच कितने मुकाबले हुए और कैसे रहे उसके नतीजे आइए जान लेते हैं। दिल्ली और यूपी के बीच 2023 में दो मैच खेले गए जिसमें दोनों मैच दिल्ली कैपिटल्स ने 42 रन और 5 विकेट से जीते। वहीं, 2024 में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मैचों में से एक मैच दिल्ली ने 9 विकेट से जीता था, जबकि दूसरा मैच यूपी वॉरियर्स ने 1 रन से अपने नाम कर लिया था। इस तरह से इनके बीच अब तक खेले गए 4 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने 3 मैच जीते हैं, वहीं यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक मैच में दिल्ली को मात देने में सफलता हासिल की है।

End of Feed