DC vs SRH IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल 2025 के दूसरे डबल हेडर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जहां दिल्ली ने जीत के साथ सीजन का आगाज किया था। हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हौसले बुलंद होंगे, क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ऑक्शन में 14 करोड़ रूपये में खरीदा था।
पिछले साल लखनऊ के लिए कुछ खान न कर पाने वाले राहुल को इस टीम ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। अब राहुल के पास आलोचकों का मुंह बंद कराने का सुनहरा मौका है। राहुल के आने से दिल्ली की मिडिल ऑर्डर बल्लबाजी और भी सशक्त हो जाएगी, जहां ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और समीर रिजवी जैसे बल्लेबाज पहले से मौजूद हैं।
वहीं दूसरी ओर लखनऊ टीम के हाथों हार का सामना करने वाली सनराइजर्स की टीम दोबारा बल्लेबाजी के ट्रैक पर लौटना चाहेगी। यह हैदराबाद के लिए तीसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी दिखाने वाली ये टीम दूसरे मैच में फिकी रही थी। लेकिन यह टीम वापसी करना जानती है और फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जान लें।
| दोपहर 3:30 बजे (टॉस: 3:00 बजे) |
| स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क |
| जियोहॉटस्टार और वेबसाइट |
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match Date)
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला रविवार (30 मार्च) को खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match Venue)
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match Time)
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 3 बजे होगा।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match On Tv)
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match Live Streaming)
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
दिल्ली और हैदराबाद की टीम-
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, नितीश कुमार रेड्डी, अथर्व तायडे, ब्रायडन कार्से, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल , जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल , ट्रिस्टन स्टब्स , समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव ।
