DC vs MI Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स का मुंबई इंडियन्स ने रोका विजय रथ, दर्ज की रोमांचक जीत
Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स से रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवरों में जीत छीन ली। दिल्ली को जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
DC vs MI Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स का मुंबई इंडियन्स ने रोका विजय रथ, दर्ज की रोमांचक जीत
आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच आज नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैच में चार जीत के साथ पहले स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम 5 मैच में एक जीत और 4 हार के साथ नौवें स्थान पर। ऐसे में मैच में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ताजा स्कोर अपडेट्स के लिए जुड़ें।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
आईपीएल इतिहास में दिल्ली और मुंबई का सामना 35 बार हुआ है जिसमें से 16 मैच दिल्ली के और 19 मुंबई के खाते में गए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों की 12 बार भिड़ंत हुई है जिसमें से 7 बार जीत दिल्ली कैपिटल्स के और 5 बार मुंबई इंडियन्स के हाथ लगी है।
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2025 टीमः
जैक फ्रेजर-मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा।
मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2025 टीमः
रोहित शर्मा, रियान रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट,जसप्रीत बुमराह।
