DC vs GT Playing 11: शुभमन गिल की होगी वापसी, जानें आज के मैच में कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

DC vs GT Playing 11: आईपीएल के 14वें मैच में आज गुजरात और दिल्ली का मुकाबला होना है। यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के पास जीत का हैट्रिक लगाने का मौका है।

DC vs GT Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली की टीम 2 मैच में दो जीत दर्ज कर चौथे पायदान पर है जबकि गुजरात की टीम 9वें पायदान पर है और उसे जीत का खाता खोलना है। गुजरात को पहले मुकाबले में पंजाब और दूसरे मुकाबले में राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा था।

GT vs DC PLAYING XI

गुजरात और दिल्ली मैच का प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

End of Feed