आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI, DC Playing 11 2025: राहुल और मिचेल स्टार्क रहे दिल्ली के बड़े नाम, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

डीसी संभावित प्लेइंग इलेवन 2025, Delhi Capitals Players List and Full Squad, DC Playing 11 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन के बाद एक 19 सदस्यीय स्क्वॉड बनाई जिसमें केएल राहुल और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े नाम हैं। दिल्ली की कमान केएल राहुल को मिल सकती है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025, दिल्ली कैपिटल्स (DC Playing 11) 2025, DC Players List and Full Squad: दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेगा ऑक्शन 2025 में टीम बनाना आसान बिल्कुल नहीं था। ऋषभ पंत जैसे मैच विनर को रिलीज करने के बाद दिल्ली के सामने टीम बनाने के साथ-साथ कप्तान ढूढंने की भी बड़ी जिम्मेदारी थी। दिल्ली ने इस ऑक्शन में 19 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाया है।

DC Playing 11 Prediction.

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन (साभार-TNN)

फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़े खरीद की बात करें तो केएल राहुल 14 करोड़ और मिचेल स्टार्क 11 करोड़ 75 लाख रुपये में बिके। दूसरे दिन दिल्ली ने फाफ डुप्लेसिस को स्क्वॉड में शामिल किया। दिल्ली ने मुकेश कुमार को आरटीएम का उपयोग किया। आईपीएल 2025 में दिल्ली ने एक बेहतरीन स्क्वॉड तैयार की है। इस स्क्वॉड में केएल राहुल, फाफ डुप्लेसिस, हैरी ब्रुक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज हैं तो कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, अक्षर पटेल, टी नटराजन, मोहित शर्मा और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाज हैं।

End of Feed