आईपीएल 2026, दिल्ली कैपिटल्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट: नीलामी से पहले दिल्ली से जुड़े नीतीश राणा, टी नटराजन का रहेगा साथ, कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज, ऐसी है डीसी की पूरी टीम

आईपीएल 2026 नीलामी में डीसी दिल्ली कैपिटल्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2026 Delhi Capitas Retained Players List): अपनी पहली खिताबी जीत के लिए 18 साल से इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी (Mini Auction) से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की सूची का ऐलान कर दिया है। जानिए दिलवालों की दिल्ली ने छोड़ा किन खिलाड़ियों का साथ और किन पर जताया विश्वास?

DC retained and released players list: आईपीएल इतिहास की सबसे पुरानी टीमों में से एक दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स के नाम का का ऐलान कर दिया है। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी तारीख थी। अक्षर पटेल की कप्तानी में पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की लेकिन अंत में टीम लड़खड़ाते हुए टूर्नामेंट के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी और इस बात का खामियाजा उसे उठाना पड़ा। टीम को असंतुलित होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। ऐसे में नए सीजन का आगाज दिल्ली की टीम नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ करना चाहेगी। इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स ने नीतीश राणा को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। आइए जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स ने किन खिलाड़ियों को किया है नए सीजन के लिए होने वाली नीलामी से पहले रिटेन और किन खिलाड़ियों को किया है रिलीज, ये है दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर्स की पूरी लिस्ट?

Delhi Capitals Retained and released Players List IPL 2026

दिल्ली कैपिटल्स रिटेन्ड और रिलीज प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2026

दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Delhi Capitas Released Players list)

फॉफ डुप्लेसी, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, डेवोन फरेरा, सदीकुल्लाह अटल, मनवंथ कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे,

दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में बचे हैं 21.8 करोड़ रुपये, 8 जगह हुई हैं खाली।

End of Feed