डेविड वॉर्नर ने अगले साल इस क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास के संकेत दिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2022, 12:57 PM IST

David Warner to retire: टी20 विश्व कप के बाद अब डेविड वॉर्नर ने अगले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत दिए लेकिन वह सीमित ओवरों के प्रारूपों में खेलना जारी रख सकते हैं। वॉर्नर ने यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्वकप से पहले दौर में ही बाहर हो जाने के बाद की।

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अगले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत दिए लेकिन वह सीमित ओवरों के प्रारूपों में खेलना जारी रख सकते हैं। वॉर्नर ने यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्वकप से पहले दौर में ही बाहर हो जाने के बाद की।

david_Warner

डेविड वॉर्नर

वॉर्नर ने एक कार्यक्रम में कहा,‘‘ टेस्ट क्रिकेट संभवत: वह पहला प्रारूप होगा जिसे मैं छोड़ सकता हूं। संभवत: टेस्ट क्रिकेट में यह मेरे आखिरी 12 महीने हो सकते हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘क्योंकि इसी तरह से चीजें आगे बढ़ पाएंगी। टी20 विश्व कप 2024 में होगा जबकि अगले साल वनडे विश्वकप होना है।’’

End of Feed