CSK vs KKR Playing 11: चेन्नई और कोलकाता का मुकाबला, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

CSK vs KKR Playing 11: आईपीएल के 22वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। इस मुकाबले में कोलकाता की नजर पहली जीत पर होगी तो वहीं जीत की पटरी पर लौटी सीएसके इसे जारी रखना चाहेगी।

CSK vs KKR Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। दोनों टीमों के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन बेकार रहा है। कोलकाता 4 मैच खेल चुकी है और उसे पहली जीत का इंतजार है तो दूसरी तरफ चेन्नई को पिछले मुकाबले में अपनी पहली जीत मिली थी। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स 2 प्वाइंट के साथ 9वें और कोलकाता की टीम एक प्वाइंट के साथ 10वें पोजिशन पर है। पिछले मुकाबले में कोलकाता के गेंदबाजों की जो दुर्दशा हुई थी, उसने टीम के मनोबल को और तोड़ दिया। 128 पर 7 विकेट खोने के बावजूद लखनऊ ने 182 का लक्ष्य हासिल कर लिया था। ऐसे में कोलकाता को अगर अपनी पहली जीत दर्ज करनी है तो उसे अपनी गेंदबाजी में बहुत सुधार करना होगा।

csk vs kkr playing xi

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन, सीएसके बनाम केकेआर मैच (साभार-X)

कैसी हो सकती है CSK बनाम KKR की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता की टीम गेंदबाजी में संघर्ष कर रही है। पिछले मुकाबले में कैमरॉन ग्रीन ने गेंदबाजी की, लेकिन वह महंगे साबित हुए। केकेआर के लिए अच्छी बात यह है कि मथिसा पथिराना को एनओसी मिल गया है और वह जल्द टीम ज्वाइन कर सकते हैं। चेन्नई के खिलाफ अगर वह खेलते हैं तो केकेआर की गेंदबाजी की समस्या आधी खत्म हो जाएगी। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती भी वापसी की राह पर हैं। अगर दोनों फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम एकबार फिर ब्लेसिंग मुजरबानी की ओर देख सकती है। बल्लेबाजी में टीम बदलाव के पक्ष में नहीं होगी।

End of Feed