आईपीएल 2026, चेन्नई सुपर किंग्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट: नीलामी से पहले चेन्नई के हुए संजू सैमसन, सीएसके ने किया इन खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 नीलामी में सीएसके चेन्नई सुपर किंग्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2026 Chennai Super Kings Retained Players List): पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी(Mini Auction) से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की सूची का ऐलान कर दिया है। जानिए चेन्नई के सुपर किंग्स ने छोड़ा किन खिलाड़ियों का साथ और किनपर बनाए रखा विश्वास?

CSK retained and released players list IPL 2026: आईपीएल के पांच खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की सूची का ऐलान कर दिया है। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी दिन था। चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर कई तरह की अटकलें पिछले कई महीनों से चल रही थीं। नीलामी से कुछ दिन पहले यह भी कहा गया कि संजू सैमसन को टीम में शामिल करने के लिए सीएसके रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करेगी। अंतत: ऐसा ही हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा की जगह संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है। दोनों टीमों के बीच ट्रेड डील का ऐलान शनिवार को हुआ। संजू 18 करोड़ रुपये की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं। सैमसन सीएसके के नए कप्तान भी हो सकते हैं।

Chennai Super Kings Retained and released Players List IPL 2026

चेन्नई सुपर किंग्स रिटेन और रिलीज प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2026

पिछले सीजन कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के घायल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद धोनी ने टीम की कमान संभाली लेकिन टीम को वो प्लेऑफ तक पहुंचाने में नाकाम रहे। चेन्नई सुपर किंग्स मेगा ऑक्शन के बाद आमतौर पर अपने दल में बड़े बदलाव नहीं करती है। नीतिगत तौर पर सीएसके अपने दल के खिलाड़ियों का चयन करती है और उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल करती है। ऐसे में नए सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी करके अपनी मंशा जाहिर कर दी है। जानिए किन खिलाड़ियों को चेन्नई ने किया है आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज और रिटेन। ये है पूरी लिस्ट।

End of Feed