Napal Cricket team: नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए रोहित पोडेल की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दूसरी बार टी20 विश्व कप में शिरकत कर रही नेपाल की टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को नीदरलैंड के खिलाफ टेक्सास में करेगी। नेपाल की टीम में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है। ओमान में आयोजित एसीसी प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले और वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों को वरीयता दी गई है।
नेपाल क्रिकेट टीम(साभार Nepal Cricket)
युवा खिलाड़ियों को मिला है मौका
इस साल अंडर-19 विश्व कप में भाग लेने के बाद गुलशन झा नेपाल की सीनियर टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ शामिल हुए। उनके अलावा 19 वर्षीय प्रैटिस जीसी भी विश्व कप के लिए सीनियर टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल हुए हैं। साल 2014 में बांग्लादेश में आयोजित टी20 विश्व कप में शिरकत करने वाली टीम के सदस्य रहे सोमपाल कामी 2024 के लिए भी टीम में जगह हासिल करने में सफल रहे हैं। बांए हाथ के स्पिनर ललित राजबंशी नेपाल के स्पिन आक्रमण की कमान संभालेंगे। वहीं सोमपाल कामी के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान करण केसी संभालेंगे।
