IND vs BAN: दिनेश कार्तिक की फिटनेस और वो खेलेंगे या नहीं, इस पर कोच द्रविड़ ने दिया अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 04:53 PM IST

Coach Rahul Dravid gives update on Dinesh Karthik, India vs Bangladesh, T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में कमर की जकड़न की वजह से मैदान छोड़कर बाहर गए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की फिटनेस और अगले मैच में उनके खेलने को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने अपडेट दिया है।

दिनेश कार्तिक का अंतिम एकादश में स्थान खतरे में दिख रहा है और उन्होंने मंगलवार को यहां इंडोर अभ्यास सत्र में जमकर विकेटकीपिंग की लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच से पहले किया जाएगा।

Dinesh_Karthik_AP

दिनेश कार्तिक (AP)

कार्तिक ने अभी तक जिन दो मैचों में बल्लेबाजी की है उनमें उन्होंने एक और छह रन बनाए जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए मैच के दौरान वह पीठ दर्द से परेशान रहे। ऋषभ पंत ने अभ्यास नहीं किया और जिन खिलाड़ियों की अंतिम एकादश में जगह सुरक्षित है उनमें से भी अधिकतर मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास के लिए नहीं आए।

End of Feed