Champions Trophy 2025 Semi Final, IND vs AUS: सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण से धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर

Champions Trophy 2025 Semi Final, IND vs AUS: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार बल्लेबाज चोटिल होने के कारण बाहर हो गया।

Champions Trophy 2025 Semi Final, IND vs AUS: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लीग मुकाबले के बाद अब नॉकआउट का रोमांच शुरू होने वाला है। लेकिन इस रोमांच से पहले दो बार की चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट अफगानिस्तान के खिलाफ चोटिल हो गए थे। यह मुकाबला पाकिस्तान के रावलपिंडी में खेला गया था। अब मैथ्यू शॉर्ट चैम्पियंस ट्रॉफी के बाकी मुकाबले से पहले बाहर हो गए हैं। टीम में उनकी जगह युवा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर कूपर कोनोली को शामिल किया गया है। आईसीसी की इवेंट टेक्नीकल समिति ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनके शामिल होने को मंजूरी दे दी है।

Matthew Short, Matthew Short Out, Matthew Short Ruled Out, Matthew Short vs India, Matthew Short ruled out due to injury, Matthew Short injury, Matthew Short injury Updated, IND vs AUS, India vs Australia, Champions Trophy 2025 Semi Final

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- AP)

सिर्फ दो मैच खेल पाए शॉर्ट

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में सिर्फ दो मैच खेल पाए। उन्होंने पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ, जबकि दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेला। उन्होंने दो मैचों में 102.46 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतकीय पारी भी शमिल है। शॉर्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ 63 रन की शानदार पारी खेली थी और अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए थे।

End of Feed