Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फुल शेड्यूल, वेन्यू और टूर्नामेंट से जुड़ी सारी जानकारी

Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था है।

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है जो 9 मार्च तक चलेगा। इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी। आठ टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की 8 साल बाद वापसी हुई है। इतना ही नहीं पाकिस्तान इस आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहा है। 29 साल बाद पाकिस्तान को यह मौका मिला है जो उसके लिए बेहद खास मौका है।

champions Trophy 2025 full Schedule Match Timings

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फुल शेड्यूल (साभार-X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आश्वासन दिया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन ऐसी भव्यता के साथ किया जाएगा, जिससे पाकिस्तान के लोगों को इस पर गर्व और खुशी मिलेगी। उनके अनुसार सभी भाग लेने वाली टीमों के लिए हाई लेवल की सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी कराची चीफ गेस्ट के तौर पर उपस्थिति रहेंगे।

End of Feed