टी20 वर्ल्ड कप में आज ग्रुप ए के मुकाबले में कनाडा का सामना आयरलैंड से होगा। यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 13वां मुकाबला है जो नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। पहले मुकाबले में कनाडा को मेजबान यूएसए के हाथो हार मिली थी। इस मुकाबले को यूएसए ने 7 विकेट से हराया था, जबकि आयरलैंड को पहले मुकाबले में टीम इंडिया से हार मिली थी। ऐसे में दोनों टीम को आगे की रेस में बने रहने के लिए आज का मुकाबला जीतना होगा।
हेड टू हेड में बराबरी पर दोनों टीम
हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीम बराबरी पर खड़ी है। अब तक दोनों टीम 4 मैच में एक दूसरे से भिड़ी है। दो मुकाबले में कनाडा को जीत मिली है जबकि 2 में आयरलैंड ने बाजी मारी है।
कनाडा और आयरलैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच के टॉस का समय (CAN vs IRE Toss Time)
शाम को 7.30 बजे
कनाडा और आयरलैंड मैच की टॉस की जगह (CAN vs IRE Toss Venue)
टॉस का आयोजन नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कनाडा और आयरलैंड मैच में आज का टॉस किसने जीता (CAN vs IRE Toss Win Today)
कनाडा और आयरलैंड मैच में आज का टॉस आयरलैंड ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।
कनाडा की प्लेइंग संभावित इलेवन
एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), दिलप्रीत बाजवा, साद बिन जफर (कप्तान), दिलोन हेइलिगर, ऋषिव जोशी, कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंडी बालबर्नी, लॉर्कन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलेनी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोश लिटिल, बेन व्हाइट।
