Shreyas Iyer Injury: अब केकेआर के साथ टीम इंडिया को भी लगा बड़ा झटका

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 4, 2023, 06:52 PM IST

Shreyas Iyer Injury: ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार श्रेयस अय्यर पीठ की सर्जरी कराएंगे। इस कारण वह मौजूदा आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं वह 3 महीने क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे जिसका मतलब है कि वह wtc Final में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। अय्यर के स्थान पर केकेआर ने पहले ही अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी थी।

Shreyas Iyer Injury: कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से जुड़ी हुई एक खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार वह अपनी सर्जरी कराएंगे। अगर ऐसा होता है तो वह मोजूदा आईपीएल लीग से तो बाहर होंगे ही साथ ही कम से कम 3 महीने के लिए उन्हें मैदान से दूर रहना होगा।

SHREYAS IYER

श्रेयस अय्यर

इतना ही नहीं खबर यह भी है कि वह जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से भी बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो श्रेयस अय्यर अपनी पीठ की सर्जरी के लिए जल्द बाहर जाएंगे। जिसका मतलब है कि वह तीन महीने क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। जून के दूसरे हफ्ते में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है।

End of Feed