बीते जून जब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट के बाद 35 साल के बेन स्टोक्स ने क्रिकेट को अलविदा कहा था पूरी दुनिया हैरान रह गई। बेन स्टोक्स चुनिंदा ऑलराउंडरों में शामिल हैं जिनके नाम 10,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन और 300 से ज्यादा विकेट हैं। इतना ही नहीं वो टेस्ट क्रिकेट में 200 से ज्यादा विकेट और 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले केवल तीसरे ऑलराउंडर हैं। स्टोक्स को लेकर ऐसी चर्चा चल रही थी कि वह आगामी एशेज के लिए इंग्लैंड टीम में वापसी कर सकते हैं।
बेन स्टोक्स (साभार-X ICC)
खुला है टीम का दरवाजा
टीम डायरेक्टर रॉब की ने साफ कहा था कि इस चैंपियन खिलाड़ी के लिए इंग्लैंड टीम का दरवाजा हमेशा के लिए खुला है, लेकिन अब बेन स्टोक्स ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ऐसे किसी भी संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि अब उनका हो गया है। अभी तक इंग्लैंड क्रिकेट की ओर से नए टेस्ट कप्तान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट की मानें तो जो रूट को एशेज सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी जा सकती है। हैरी ब्रूक को आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम अतिरिक्त जिम्मेदारी देने के पक्ष में नहीं है। कोच के तौर पर स्टीफन फ्लेमिंग जरूर टीम से जुड़ गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- आई बिलीव इन जस्सी भाई कहने वाले सिराज का ओवल में चला था मियां मैजिक, ड्रीम स्पेल से पलटी थी बाजी
बेन स्टोक्स ने बताया अपना फ्यूचर प्लान
बेन स्टोक्स ने बतौर खिलाड़ी तो वापसी करने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने टीम से जुड़ने का एक फ्यूचर प्लान साझा किया। वर्तमान में लेवल थ्री की कोचिंग करने वाले स्टोक्स ने कहा 'मैं जानता हूं कि इस गेम में बने रहने के लिए क्या करना चाहते हैं। मैं एक दिन जरूर इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा। मुझे खेल से हटकर किसी तरह की नेतृत्व भूमिका निभाने का विचार बहुत पसंद है।
