न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैचों से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स ने किया बचाव

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले जोफ्रा आर्चर के न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद उनका बचाव किया है। जानिए स्टोक्स ने आर्चर के बारे में क्या कहा?

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने बुधवार को जोफ्रा आर्चर का बचाव करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत में टीम से बाहर होने के बावजूद यह तेज गेंदबाज राष्ट्रीय टीम के प्रति ’पूरी तरह समर्पित’ है। आर्चर बृहस्पतिवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे और टीम प्ले ऑफ तक पहुंची जहां पिछले हफ्ते दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से हार गई।

ben Stokes

बेन स्टोक्स

मंगलवार को इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी 17 जून से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में आर्चर की उपलब्धता पर संदेह जताया था। उन्होंने कहा था कि आर्चर ’अभी थोड़ा आराम कर रहे हैं’ और उनकी फिटनेस का आकलन किया जाना बाकी है। कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों ने आर्चर की इस बात के लिए आलोचना की है कि उन्होंने इंग्लैंड को प्राथमिकता नहीं दी जबकि उनके पास इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड का केंद्रीय अनुबंध है।

End of Feed