क्रिकेट

ENG vs PAK: बेन स्टोक्स की अगुआई में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंची इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम तीन मैच की टेस्ट सीरीज में शिरकत करने के इरादे से पाकिस्तान पहुंच चुकी है। सीरीज का आगाज 7 अक्टूबर को मुल्तान में होगा।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (साभार Geo TV)

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंची इंग्लैंड की टीम
  • 7 अक्टूबर से मुल्तान में शुरू होगा सीरीज का पहला टेस्ट
  • बेन स्टोक्स करेंगे इंग्लैंड की टीम की सीरीज में अगुआई

मुल्तान: बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम तीन मैच की टेस्ट सीरीज में शिरकत करने पाकिस्तान दौरे पर पहुंच चुकी है। इंग्लिश टीम बुधवार को मुल्तान पहुंची। इंग्लैंड की टीम दो दिन के आराम के बाद चार अक्तूबर को सीरीज के लिए अभ्यास शुरू करेगी। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 7 अक्तूबर को मुल्तान में होगा। इसी मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। सीरीज का समापन रावलपिंडी में 24 से 28 अक्तूबर के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के साथ होगा।

पूरी ताकत के साथ पाकिस्तान पहुंची है इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड अपनी पूरी ताकत के साथ पाकिस्तान दौरे पर पहुंची है। इंग्लैंड ने अपने पिछले पाकिस्तान दौरे पर जमकर धमाल मचाया था। हैरी ब्रूक पिछले दौरे पर जमकर चमके थे। इंग्लैंड के खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और पाकिस्तान को चुनौती देने को तैयार हैं। जिसका मनोबल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 हार के बाद टूटा हुआ है। बेन स्टोक्स के चोटिल होने की वजह से पाकिस्तान दौरे पर आने पर संशय था लेकिन वो पूरी तरह फिट होकर टीम की पाकिस्तान के खिलाफ अगुआई के लिए तैयार हैं।

पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम:

हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, बेन स्टोक्स (कप्तान), ब्रायडन कार्स, रेहान अहमद, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जोश हल, जैक लीच, मैथ्यू पॉट्स, शोएब बशीर और ओली स्टोन।

सीरीज के पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्लाह शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), और शाहीन शाह अफरीदी।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article