कुलदीप के रिसेप्शन में पहुंचे राजीव शुक्ला, लगे हाथ बता दिए कब आएगा आईपीएल का पूरा शेड्यूल

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल का पूरा कार्यक्रम कब जारी किया जाएगा। वह कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे थे, जहां उनसे इसको लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कुलदीप के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर भी प्रतिक्रिया दी।

मंगलवार को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामना दी और लगे हाथ आईपीएल शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी भी साझा की। जब वह समारोह से लौट रहे थे, तब आईपीएल कार्यक्रम को लेकर उनसे सवाल किया गया। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैच के कार्यक्रम की घोषणा पहले ही कर दी गई है, लेकिन फैंस को इंतजार था फुल शेड्यूल का। अब बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। इस बार आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है।

rajeev shukla

राजीव शुक्ला (साभार-X)

उन्होंने आईपीएल के बचे हुए मैच के शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगले- दो-तीन दिनों में पूरे आईपीएल का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को चुनाव आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार था। अब चुनाव आयोग द्वारा इसकी घोषणा कर दी गई है और जल्द ही आईपीएल का पूरा शेडेयूल जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed