बीसीसीआई का मोहसिन नकवी को साफ संदेश, नहीं माने तो कैंसिल हो सकता है एशिया कप

एशिया कप 2025 पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वेन्यू में बदलाव के कारण एसीसी और बीसीसीआई के बीच बात नहीं बन पा रही है। हालांकि, बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी को साफ कह दिया है कि अगर वेन्यू में बदलाव नहीं होता है तो एशिया कप रद्द हो सकता है।

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 पर संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं और अगर एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई की नहीं मानी तो यह खटाई नें पड़ सकता है। दरअसल बीसीसीआई ने एशिया कप को लेकर होने वाली मीटिंग वेन्यू के बारे में पीसीबी के मोहसिन नक़वी, जो एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं, उन्हें साफ संदेश दिया है। नक़वी चाहते हैं कि यह मीटिंग ढाका में हो। टाइम्स नाउ को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि बीसीसीआई के अधिकारी ढाका नहीं जाएंगे और उन्होंने एसीसी अध्यक्ष को आधिकारिक तौर पर इस बारे में बता दिया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मोहसिन से व्यक्तिगत रूप से बात की, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

asia cup 2025

रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला (साभार-BCCI)

अगर एशिया कप का वेन्यू नहीं बदला गया तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस मीटिंग में भाग नहीं लेगा। ऐसे में एशिया कप 2025 रद्द हो सकता है। बीसीसीआई को श्रीलंका क्रिकेट, अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और ओमान क्रिकेट बोर्ड का समर्थन है। अगर बीसीसीआई अधिकारी बैठक में भाग नहीं लेने का फैसला करते हैं, तो ये तीनों क्रिकेट बोर्ड भी बैठक का बहिष्कार करेंगे। इस बारे में जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। सितंबर में होने वाला एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पहले भारत को इस टूर्नामेंट की मेज़बानी करनी थी, लेकिन अब इसे किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ओयजिन करने की योजना है। भारत 2023 एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं गया था।

End of Feed