क्रिकेट

टी20 विश्व कप में हार के बाद गिरी चयन समिति पर गाज, हुई बर्खास्त

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 18, 2022, 11:56 PM IST

बीसीसीआई ने बड़ा निर्णय करते हुए टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है।

Image

बीसीसीआई

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने बड़ा निर्णय करते हुए टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है। पहली बार बीसीसीआई के इतिहास में ऐसा हुआ है जब इस तरह चयनसमिति बाहर का रास्ता दिखाया गया है। टीम के विश्व कप में खराब प्रदर्शन के लिए चयनसमिति पर सवाल खड़े हुए थे। ऐसे में बीसीसीआई ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चारों चयनकर्ताओं को हटा दिया है और चयनसमिति के सदस्यों के नए सिरे से चयन के लिए फिर आवेदन मंगाए हैं।

28 नवंबर है आवेदन की अंतिम तिथि

टी20 विश्व कप 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस एकतरफा मुकाबले में हार के बाद से प्रशंसक बेहद नाराज थे। बीसीसीआई ने नई चयन समिति के गठन के लिए आवेदन मंगाए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर है। बीसीसीआई ने हालांकि बर्खास्तगी को लेकर सीधी तरह कोई संदेश नहीं दिया। लेकिन नए सिरे से आवेदन मंगाए जाने से ये बात स्पष्ट हो गई कि ये निर्णय पहले ही लिया जा चुका था केवल इसका ऐलान बाकी था।

वर्तमान में थे चार सदस्य

वर्तमान में 5 सदस्यों वाली चयनसमिति में केवल चार सदस्य थे। अभय कुरविल्ला के समिति के इस्तीफा देने के बाद से चेतन शर्मा, सुनील जोशी, हरविंदर सिंह और देबाशीष मोहंती शामिल थे। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले बीसीसीआई ने ये बड़ा बदलाव करके ये बता दिया है कि टीम के प्रदर्शन को लेकर बोर्ड गंभीर है और वो किसी भी दोषी व्यक्ति को छोड़ने के मूड में नहीं है। रोजर बिन्नी के बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनने के बाद ये संकेत तो मिल गए थे कि अब कड़ाई से निर्णय लिए जाएंगे।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article