BCCI ने इन शब्दों के साथ की मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर की सराहना

बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित किया।

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित किया। शमी ने शुक्रवार को देर रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने की घोषणा की। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर लिखा,'भारतीय तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित करने के लिये धन्यवाद, टेस्ट कैप 279।'

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी

शमी के अंदर अभी बाकी था टेस्ट क्रिकेट

पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अभी शमी के भीतर टेस्ट क्रिकेट बाकी था। उन्होंने कहा,'शानदार करियर। मैं खुशकिस्मत था कि उस समय टीम का कोच था । भारत के अच्छे प्रदर्शन में उनका बड़ा योगदान रहा । उनके बिना तेज गेंदबाजी ईकाई काम नहीं कर पाती । विश्व क्रिकेट में उनके जैसा सीम गेंदबाज नहीं है। जेम्स एंडरसन का नाम भी है। शमी को विकेट नहीं भी मिलते थे तो भी वह विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाता था।'

End of Feed