ICC Women's World Cup 2025: अगर विश्व चैंपियन बनी टीम इंडिया तो बीसीसीआई खोल सकता है खजाना

अगर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने में सफल होती है तो बीसीसीआई वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए अपना खजाना खोल सकता है।

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगर नवी मुंबई में रविवार को वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच देती है तो बीसीसीआई हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को बड़े नकद पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह की ‘समान वेतन’ नीति का अनुकरण करते हुए शीर्ष अधिकारी महिला टीम को उतनी ही पुरस्कार राशि देने पर विचार कर रहे हैं जितनी पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को दी गई थी।

Indian Women Cricket Team

भारतीय क्रिकेट टीम

2024 की वर्ल्ड चैंपियन टीम को मिले थे 125 करोड़

भारतीय पुरुष टीम ने टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था जिससे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की पूरी टीम को उनके प्रदर्शन के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'बीसीसीआई पुरुषों और महिलाओं के लिए समान वेतन का समर्थन करता है इसलिए इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि अगर हमारी लड़कियां विश्व कप जीत जाती हैं तो पुरस्कार राशि पुरुषों की विश्व कप जीत की तुलना में कम नहीं होगी। लेकिन विश्व कप जीतने से पहले घोषणा करना अच्छा नहीं है।'

End of Feed