अजीत अगरकर के जाने के बाद बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए। चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल बीते 4 अक्टूबर को खत्म हो गया था। अंतरिम चीफ सेलेक्टर के तौर पर फिलहाल प्रज्ञान ओझा जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बीसीसीआई ने अपने इनवाइट में लिखा है कि पुरुष चयन समिति के चयनित सदस्य टेस्ट, वनडे इंटरनेशनल, ट्वेंटी20 इंटरनेशनल और अन्य किसी भी प्रारूप में प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम के चयन के लिए जिम्मेदार होंगे। यह समिति सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम के लिए प्रतिभाओं की पहचान करने और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अजीत अगरकर (साभार-X)
सेलेक्टर पोस्ट की खास जिम्मेदारी-
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के माध्यम से खिलाड़ियों की खोज और मूल्यांकन करना तथा सभी प्रारूपों में नेशनल टीम के चयन और विकास में योगदान देना।
- आवश्यकतानुसार टीम की बैठकों में भाग लेना और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैच देखने के लिए यात्रा करना।
- बीसीसीआई की सर्वोच्च परिषद को टीम के प्रदर्शन पर त्रैमासिक मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करना और प्रस्तुत करना।
- टीम चयन पर मीडिया को संबोधित करते हुए।
- प्रत्येक फॉर्मेट में टीम के लिए कप्तान की नियुक्ति करना।
कौन कर सकता है पद के लिए आवेदन
- कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट क्लास मैच या फिर 10 वनडे मैच और 20 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव हो।
- 5 साल पहले संन्यास लिया होना चाहिए।
- कोई भी व्यक्ति जो 5 साल के लिए बीसीसीआई के अंतर्गत आने वाली किसी भी प्रकार की क्रिकेट समिति का सदस्य रहा हो वह इस पोस्ट के योग्य नहीं है।
