BCCI ने लिया बड़ा फैसला, IPL में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट चश्मों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

बीसीसीआई एसीएसयू ने सभी फ्रेंचाइजी को जारी एक परामर्श में कहा कि कुछ कंपनियां खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को स्मार्ट चश्मे बेच रही हैं। बीसीसीआई ने कहा, इन उपकरणों में लाइव स्ट्रीमिंग, टेक्स्ट संदेश भेजने और प्राप्त करने के साथ-साथ मोबाइल डेटा या वाई-फाई के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग जैसी उन्नत संचार सुविधाएं उपलब्ध हैं।

नयी दिल्ली, (भाषा)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (ACSU) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों द्वारा स्मार्ट चश्मों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने इन चश्मों में मौजूद उन्नत संचार सुविधाओं को सुरक्षा और भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के लिए खतरा बताया है।

Virat IPL

बीसीसीआई ने स्मार्ट चश्में पर लगाई रोक। फोटो- IPL

End of Feed