Asia Cup 2023: बांग्लादेश को एशिया कप से ठीक पहले करारा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 30, 2023, 01:26 PM IST

Asia Cup 2023 Injured players Update: एशिया कप 2023 से पहले टीमों में बदलाव और झटकों का सिलसिला लगातार जारी है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास बीमार होने के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं।

Asia Cup 2023: बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) बीमारी के कारण बुधवार को एशिया कप से बाहर हो गए जिससे श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच से पूर्व उनकी टीम को करारा झटका लगा।

Litton Das out of Asia Cup 2023

लिटन दास (AP)

दास वाइरल बुखार से उबर नहीं सके जिसकी वजह से श्रीलंका नहीं जा पाये । बांग्लादेश का सामना पहले मैच में श्रीलंका से होना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह 30 वर्ष के विकेटकीपर बल्लेबाज अनामुल हक बिजॉय को टीम में शामिल किया है जो बुधवार को टीम से जुड़ेंगे।

End of Feed