BAN vs PAK Live Score Streaming: कब और कहां देखें पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग

BAN vs PAK Live Score Streaming: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

BAN vs PAK Live Score Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन करने के बाद अब पाकिस्तान टीम वनडे में अपना दम दिखाने वाली है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार यानी, 11 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) ढाका में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम की कमान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के पास है जबकि बांग्लादेश का नेतृत्व मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) संभाल रहे हैं। बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं थी और अब वनडे सीरीज में वह अपना बेस्ट देना चाहेगी। आखिरी बार जब दोनों टीम भिड़ी थी तो बांग्लादेश ने पाकिस्तान का सूपड़ा 3-0 से साफ किया था।

BAN vs PAK Live Score Streaming

बांग्लादेश और पाकिस्तान लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग (साभार-X)

पाकिस्तान के लिए अग्नि परीक्षा

पाकिस्तान टीम के लिए यह वनडे सीरीज अग्नि परीक्षा की तरह है। इस सीरीज में सैम अयूब और बाबर आजम जैसे खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। इस सीरीज में पाकिस्तान ने 6 खिलाड़ियों को पहली बार टीम में जगह दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का यह दांव कितना सही होगा, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि शाहीन अफरीदी पर एक युवा टीम का नेतृत्व करने का बड़ा दबाव है और बांग्लादेश की टीम इस दबाव का फायदा उठाना चाहेगी। अगर आप बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed