क्या रोहित शर्मा की होगी बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी? केएल राहुल ने दिया ये जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 18, 2022, 08:37 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया की 188 रन के अंतर से जीत के बाद टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने रोहित शर्मा के चोट के बारे में अपडेट दी है। जानिए हिटमैन दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं?

चटगांव: भारत के कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 22 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए चोटिल रोहित शर्मा की उपलब्धता के बारे में अगले एक या दो दिन में पता चलेगा। रोहित शर्मा ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरुआती दो मैच में भारत की अगुआई की थी लेकिन सात दिसंबर को मीरपुर में दूसरे मैच में बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगने के कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए जिसे राहुल की कप्तानी में मेहमान टीम ने रविवार को 188 रन से जीता।

Rohit-Sharma

रोहित शर्मा( साभार BCCI)

रोहित इसके बाद उपचार के लिए स्वदेश लौटे और अभिमन्यु ईश्वरन को उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया। राहुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘रोहित की स्थिति के बारे में हमें अलग एक या दो दिन में पता चल पाएगा, यहां तक कि मुझे भी इसकी जानकारी नहीं है।' राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत को संपूर्ण प्रदर्शन करार देते हुए कहा कि टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया और एक इकाई के रूप में खेली।

End of Feed