अब तक टी20 वर्ल्ड कप में ही फंसा है बांग्लादेश, जांच के लिए खेल मंत्री बनाएंगे नई कमेटी

बांग्लादेश अब भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फंसा हुआ है। खेल मंत्री अमीनुल हक इसकी जांच के लिए एक नई कमेटी बनाएंगे जो इस बात की जांच करेगी कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप बहिष्कार के पीछे क्या कारण थे?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हुए 10 से ज्यादा दिन हो गए हैं और अब तक बाग्लादेश की टीम उसी में फंसी हुई है। बांग्लादेश की टीम ने हालिया टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर दिया था। उनकी जगह स्कॉटलैंड ने ली थी. लेकिन अब बांग्लादेश में सरकार बदल गई है। सरकार बदलने के बाद अब वहां के खेल मंत्री अमीनुल हक इस बात की जांच करवाना चाहते हैं। खेल मंत्री ने घोषणा की वह एक और कमेटी बनाएंगे जो इस बात की जांच करेगी कि बांग्लादेश टीम का टी20 वर्ल्ड कप में ना खेल पाना क्या एक कूटनीतिक विफलता थी।

BANGLADESH CRICKET BOARD

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (साभार-BCB)

खेल मंत्री की यह घोषणा मौजूदा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है, जिनका बांग्लादेश टीम के टी20 वर्ल्ड कप बहिष्कार में अहम रोल था। उन्होंने सुरक्षा कारणों से इस इवेंट का बहिष्कार किया था।

End of Feed