BAN vs ENG: मेजबान बांग्लादेश ने पहले टी20 में इंग्लैंड को 6 विकेट से रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2023, 10:38 PM IST

मेजबान बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में विजयी शुरुआत की है। गुरुवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में शाकिब हसन की कप्तानी वाली टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

चटगांव: नजमुल हुसैन शंटो के अर्धशतक और कप्तान शाकिब अल हसन के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने गुरुवार को खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 12 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से मात देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश के सामने इंग्लैंड ने जीत के लिए 157 रन का लक् रखा था। जिसे उसने 18 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Bangladesh-Cricket-team

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

नजमुल हसन ने 30 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके शामिल हैं। शाकिब ने आठ चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। उनके अलावा ताहिद हृदय ने 24 और रोनी तालुकदार ने 21 रन का योगदान दिया।

End of Feed