AFG vs BAN 3rd T20 Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 में भी दी मात, किया सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ

Bangladesh vs Afghanistan 3rd T20 Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान का शारजाह में खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। रविवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से रौंद दिया। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

शारजाह: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को शारजाह में खेले गए तीन मैच की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 6 विकेट से पटखनी देकर मेजबान टीम का सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। अफगानिस्तान में मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 144 रन के लक्ष्य को सैफ हसन की 38 गेंद में 64 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 18 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। सैफ के अलावा तंजीद हसन 33(33) ने रन का योगदान दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैच की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

Bangladesh Cricket Team

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket X)

खराब शुरुआत के बाद संभला बांग्लादेश

End of Feed