ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम 9 अक्टूबर 2026 को यूएई में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। सफेद जर्सी में बांग्लादेश की टीम अपनी उस सफलता को आगे बढ़ाना चाहेगी।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ICC Instagram)
इन खिलाड़ियों को मिली है जगह
टीम में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए तजीद हसन, शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक को चुना गया है। मिडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी संभालने के लिए नजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम और लिटन दास को जगह दी गई है। सौम्य सरकार को भी टीम में शामिल किया गया है। मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम को बतौर स्पिनर टीम में जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाजी की कमान हसन महमूद, खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी और शोरिफुल इस्लाम संभालेंगे। ऑफ-स्पिनर नईम हसन और तेज गेंदबाज मुशफिक हसन और इकबाल हुसैन एमोन को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुना गया है।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच अबतक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से एक-एक मैच में दोनों टीमें विजयी रही हैं। दोनों के बीच 1-1 से बराबरी है। ऐसे में दोनों टीमें खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट में जीत दर्ज करके इस समीकरण को अपने पक्ष में करना चाहेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम:
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंज़िद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्य सरकार, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जाकेर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, शोरिफुल इस्लाम।
रिजर्व खिलाड़ी: नईम हसन, मुशफिक हसन, इकबाल हुसैन एमोन।
