
Bangladesh vs South Africa Highlights: दक्षिण अफ्रीका की एक और बड़ी जीत, बांग्लादेश को दी पटखनी
BAN vs SA Cricket Score, Bangladesh vs South Africa World Cup 2023 Highlights (बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): क्विंटन डी कॉक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में एक और जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया। यह दक्षिण अफ्रीका की 5 मैचों में चौथी जीत है। इसी जीत के साथ टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने 124.28 की स्ट्राइक रेट से 140 गेंदों पर 15 चौके और 7 छक्के की मदद से 174 रन की पारी खेली। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप में तीसरा शतक है। हेनरिक क्लासेन ने 90 रन और कप्तान एडेन मार्करन ने 60 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की यह लगातार चौथी हार है। महमूदुल्लाह ने 10 चौके और 3 छक्के की मदद से शतक जड़ा और वे सबसे ज्यादा 111 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के जेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।