BAN vs PAK: तंजीद हसन को इंटरनेशनल क्रिकेट में 'पहला शतक' जड़ने में लगे 76 मैच, डेब्यू के ढाई साल बाद

BAN vs PAK: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने अपना 76वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए पहली बार शतक लगाया है। उनका यह शतक डेब्यू मैच के तकरीबन ढाई साल बाद आया है। पाकिस्तान के खिलाफ तंजीद हसन ने 107 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 107 रन की पारी खेली।

BAN vs PAK: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मैच में 107 रन की शतकीय पारी खेली। यह तंजीद का 76वां अंतरराष्ट्रीय मैच है, जिसमें उन्होंने पहली बार शतक लगाया है। तंजीद ने 31 अगस्त 2023 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 45 टी20 मुकाबलों में 28 की औसत के साथ 1,120 रन बनाए, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। तंजीद 31 वनडे मैचों में 25.27 की औसत के साथ 733 रन बना चुके हैं।

Tanjeed hasan

तंजीद हसन (फोटो साभार- X/@BCBtigers)

डेब्यू के ढाई साल बाद बनाया शतक

ढाका में जारी इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 40 ओवरों की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 213 रन बना चुकी है। बांग्लादेश को सैफ हसन और तंजीद हसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 18.1 ओवरों में 105 रन की साझेदारी की। सैफ 55 गेंदों में 3 चौकों के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

End of Feed