यशस्वी जायसवाल ने 'ए' टूर पर जड़ा अपना दूसरा शतक, टेस्ट सीरीज से पहले शानदार फॉर्म में लौटे

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे अनाफिशियल टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा। वह 102 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया 'ए' ने 2 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय साई सुदर्शन (205 गेंद पर 77 रन) और कप्तान ध्रुव जुरेल (24 गेंद पर 12 रन) क्रीज पर मौजूद थे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। यह उनका लगातार दूसरा फर्स्ट-क्लास शतक है। उनकी इस पारी की बदौलत, न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया 'ए' ने 2 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय साई सुदर्शन (205 गेंद पर 77 रन) और कप्तान ध्रुव जुरेल (24 गेंद पर 12 रन) क्रीज पर मौजूद थे।

Jaiswal

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

टूर के पहले रेड-बॉल मैच के बाद जायसवाल (138 गेंद पर 102 रन) की फॉर्म चिंता का विषय बन गई थी, लेकिन 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले उन्होंने अपनी बेहतरीन लय वापस पा ली है। दिन के 70वें ओवर में बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। पिच पर थोड़ी हरियाली थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस पर अच्छी बल्लेबाजी की।

End of Feed