क्रिकेट

Babar Azam: टीम की नहीं, अपनी तरक्की देख रहे... कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बाबर आजम

Babar Azam Troll on Social Media: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने सफेद गेंद की कप्तानी एक बार फिर छोड़ दी। उनकी कप्तानी छोड़ने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। इस बीच, ट्रोलर ने बाबर आजम पर कटाक्ष किया है।

Image

बाबर आजम। (फोटो- Babar Azam Twitter)

Photo : Twitter

Babar Azam Troll on Social Media: बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन पर कटाक्ष किया। बाबर आजम हालिया समय में खराब बल्लेबाजी से जूझ रहे थे। बाबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके जानकारी दी कि उन्होंने वनडे और टी20 की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है और सितंबर में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी थी।

इसके बाद कई फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, "बाबर आजम ने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ दी (दूसरी टीमों के लिए दुखद दिन)"। एक और यूजर ने लिखा, "बाबर आजम के इस्तीफे: 2, बाबर आजम की 6 टूर्नामेंट्स में ट्रॉफियां: 0"। किसी और ने कहा, "बाबर आजम ने फिर से पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी। वह अपनी निजी तरक्की देख रहे हैं, टीम की नहीं।"

गौरतलब है कि यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब बाबर ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय पुरुष टीम की कप्तानी छोड़ी है। हाल ही में अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। पहले भी बाबर ने कहा था कि कप्तानी के कारण उन पर काफी दबाव आ गया है और वह अब अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

बाबर ने अपने पोस्ट में कहा, "मेरे प्यारे फैन्स, मैं आज आपसे एक अहम बात साझा कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पिछले महीने मैंने पीसीबी और टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी थी।"

"इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं इस जिम्मेदारी से हटकर अपने खेल पर ध्यान दूं। कप्तानी मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन इससे काम का बोझ बहुत बढ़ गया था। अब मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है।" आजम ने आगे कहा कि अब वह आगे अपने खेल पर ध्यान देना चाहेंगे और एक खिलाड़ी के रूप में योगदान देने के लिए इच्छुक रहेंगे।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article