WPL vs PSL: बाबर आजम से महंगी बिकी स्मृति मंधाना तो ट्रोल हो गया पाकिस्तान का कप्तान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 14, 2023, 04:43 PM IST

WPL vs PSL: वुमेन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे बड़ी रकम हासिल की। मंधाना को आरसीबी ने 3.4 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा। मंधाना के बिकने के बाद पाकिस्तान क्रिकट टीम के कप्तान बाबर आजम सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।

वुमेन प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए 13 फरवरी को हुए ऑक्शन में भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। स्मृति को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 3 करोड़ 40 लाख की बड़ी कीमत पर खरीदा। इसके साथ ही वह वुमेन आईपीएल के पहले एडिशन में सबसे महंगा बिकने वाली खिलाड़ी बन गई।

इतना ही नहीं वह पीएसल (PSL) में पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों से ज्यादा की कीमत पर खरीदी गईं, जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी ट्रोल होने लगे। मंधाना को पाकिस्तान क्रिकेट के बड़े नाम जैसे बाबर आजम, शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ी से भी अधिक पैसे मिले।

End of Feed