क्रिकेट

Babar Azam Resign: बाबर आजम ने एक साल के अंदर दूसरी बार कप्तानी से दिया इस्तीफा

Pakistan Cricket Team, Babar Azam Resign: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक साल के अंदर पाकिस्तान की सफेद गेंद की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप में उतरी थी, जहां टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

Image

बाबर आजम। (फोटो- Babar Azam Twitter)

Photo : Twitter

Pakistan Cricket Team, Babar Azam Resign: इंग्लैंड सीरीज के आगाज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम ने एक बार फिर कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को जानकारी दी। इस मैसेज के बाद उनके फैंस कुछ देर के लिए सोच में पड़ गए। पिछले दिनों अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबान में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेदह खराब रहा था। वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले से बाहर होने के बाद बाबर आजम की कप्तानी को लेकर काफी बवाल मचा था। इसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उनको फिर से टीम की कमान सौंपी गई, लेकिन अब अपने खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने साल भर के अंदर एक बार फिर कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वहीं, कप्तानी से हटाए जाने के बाद बाबर को चार महीने बाद बार फिर से टी20 और वनडे टीमों का कप्तान नियुक्त किया गया। अंतरिम टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी को सिर्फ एक टी20 सीरीज के बाद ही बर्खास्त कर दिया गया था।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाबर आलम ने एक साल से भी कम समय में दूसरी बार पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने अपने कार्यभार को कम करने और अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने की इच्छा जताई है।

कप्तानी का एक अच्छा अनुभव रहा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रिय फैंस, मैं आज आपके साथ कुछ साझा कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है, जो पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई मेरी अधिसूचना के अनुसार प्रभावी है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं। आगे उन्होंने लिखा कि कप्तानी का एक अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है।

148 मैचों में की कप्तानी

पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 2019 में टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने कुल 148 मैचों में टीम की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 85.80 की स्ट्राइक रेट से कुल 6739 रन बनाए। बाबर ने 15 शतक और 51 अर्धशत जड़े थे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article