'मुझे भी नहीं पता कि क्या हुआ,' 75 रन पर ऑल आउट होने के बाद झल्लाए अक्षर पटेल ने दिया चौंकाने वाला बयान

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2026 का 39वां मैच एकतरफा रहा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए 48 घंटे के अंदर कभी ना भूलने वाली हार आई। शनिवार, 25 अप्रैल को 264 रन बनाने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ उसे शिकस्त मिली। इसके बाद सोमवार, 27 अप्रैल को 75 रन पर पूरी सिमट गई। यह आईपीएल के इतिहास में दिल्ली का तीसरा सबसे छोटा स्कोर रहा। वहीं, साल 2026 का पहला सबसे कम स्कोर रहा।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला एक तरफा रहा। पावरप्ले में ही हेजलवुड और भुवनेश्वर की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख मोड़ दिया। दिल्ली ने 8 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, वहां से जीत के लिए चमत्कार की ही जरूरत थी। हालांकि, आरसीबी ने 6.3 ओवर में आसानी से मैच जीत लिया।

Axar Patel Statement DC vs RCB

अक्षर पटेल ने का चौंकाने वाला बयान। फाइल फोटो

आरसीबी के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश दिखे। हालांकि, अक्षर ने टीम को बैक किया। अक्षर ने कहा कि एक दिन खराब होने से उंगली नहीं उठाई जा सकती। उन्होंने कहा कि टीम को सकारात्मक रहना होगा और आगे के मैच पर फोकस करना होगा। अक्षर ने माना कि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मिली हार के बाद से किस्मत बदल गई है। दिल्ली को गुजरात के खिलाफ 1 रन से मात मिली और उसका जीत का क्रम टूट गया था।

End of Feed